मैं घर पर एक दिन में सर्दी का इलाज कैसे कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 16:54

जुकाम का घरेलू इलाज करने के लिए उपाय:-

हल्दी और दूध से जुकाम का इलाज (Turmeric and Milk:Home Remedies for Common Cold Treatment in Hindi)

एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पिएं। इससे बंद नाक और गले की खराश में आराम मिलता है। नाक से पानी बहना (Behti naak) बंद हो जाता है।

तुलसी के सेवन से जुकाम का उपचार (Tulsi: Home Remedy to Cure Common Cold in Hindi)

जुकाम में तुलसी अमृत के समान फल देती है। खाँसी और जुकाम होने पर 5-7 पत्तियें को पीसकर पानी में डालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़ा को पिएं।
नाक बंद होने पर तुलसी की मंजरियों को रुमाल में सूंघने से नाक खुल कर आराम मिलता है।
छोटे बच्चों में जुकाम हेने पर 6-7 बूंद अदरक एवं तुलसी का रस शहद में मिलाकर चटाएं। यह बंद नाक को खोलने और बहती नाक (Behti Naak) को रोकने दोनों में सहायक है।

जुकाम का घरेलू इलाज मेथी और अलसी से (Methi and Alsi: Home Remedies to Treat Common Cold in Hindi)

मेथी और अलसी को 3-4 ग्राम की मात्रा में लेकर 1 गिलास पानी में उबालें। जब अच्छी तरह उबल जाए, तब इसकी 3-4 बूंद को दोनों नाक में डालें। इससे जुकाम में आराम मिलता है।

जुकाम का घरेलू इलाज हल्दी और अजवायन से (Haldi and Ajwain: Home Remedies for Common Cold in Hindi)

दस ग्राम हल्दी और दस ग्राम अजवायन को एक कप पानी में डालकर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए, तब इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर पिएं। इससे जुकाम में तुरंत आराम मिलता है, और नाक से पानी बहना कम हो जाता है।

काली मिर्च का प्रयोग जुकाम में लाभदायक (Black Pepper: Home Remedy for Common Cold in Hindi)

काली मिर्च के चूर्ण को शहद के साथ चाटने से जुकाम में आराम मिलता है, और नाक से पानी बहना कम होता है।
आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण और एक चम्मच मिश्री मिलाकर एक गिलास गर्म दूध के साथ दिन में दो बार पिएं।

सरसों का तेल जुकाम में फायदेमंद (Mustard Oil: Home Remedies for Common Cold Treatment in Hindi)

सोते समय दोनों नाक के दोनों छिद्र में 2-2 बूंदे बादाम रोगन या सरसों के तेल की डालकर सोएं। इससे नाक का किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info